लखनऊ : बताया जा रहा है फेसबुक पर यह ऐलान किया है वाराणसी के मंगलवार को अरविंद सिंह चट्टान की फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया गया- ‘राहुल गांधी को मारने वाले को सोपाडी दे रहा हु कौन हे जो गोली मार सके संपर्क करो…।’ इसके साथ ही फेसबुक वॉल पर एक और पोस्ट शेयर की गई कि ‘सलमान खान को गोली मारने वाले को पचास लाख का इनाम मेरी तरफ से…।’

26 जून को फेसबुक पर सलमान खान वाली पोस्ट अरविंद की पोस्ट की गई और फिर 27 जून को उसे दोबारा शेयर भी किया गया। इसके साथ ही अरविंद की फेसबुक वॉल पर जाति और धर्म को लेकर अमर्यादित टिप्पणी वाली पोस्ट भी शेयर की गई।

अरविंद सिंह चट्टान की फेसबुक प्रोफाइल पर लिखे हुए पुरे विवण के अनुसार वह अन्ना आंदोलन से जुड़ा पूर्व पदयात्री और शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी रहा है। खुफिया इकाइयों से अरविंद सिंह चट्टान के बारे में जानकारी जुटाकर पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *