शिक्षकों के लिए नोटिस। यदि आप शिक्षक हैं और आपने भी ये आदम डाल रखी है तो अब सुधर जाएं, नहीं तो कार्रवाई तय। दरअसल… मधेपुरा में अब बिना सूचना के गायब रहने वाले शिक्षक सस्पेंड होंगे। डीएम मो. सोहैल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की हुई बैठक में विभिन्न निर्णय लिये गये। कहा गया कि बिना छुट्टी स्वीकृत कराये अनुपस्थितरहने वाले शिक्षक को सस्पेंड किया जायेगा।

साथ ही लगातार सात दिन तक बिना कारण क्लास से अनुपस्थित छात्रों का नाम उपस्थिति पंजी से हटा दिया जायेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बीईओ अपने प्रखंड क्षेत्र के दो-दो हाईस्कूल या प्लस टू स्कूल का प्रत्येक दिन निरीक्षण करेंगे।

साथ ही माध्यमिक डीपीओ भी प्रतिदिन पांच हाईस्कूल का जायजा लेंगे। निर्णय के तहत 1 जुलाई से सभी हाईस्कूलों का निरंतर जांच जारी रहेगा। बैठक में डीईओ शिवशंकर राय, डीपीओ माध्यमिक सुरेन्द्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *