नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल में शनिवार को देर रात हुई बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव की समस्या आ खड़ी हुई है. खासकर नवगछिया नगर पंचायत के कई क्षेत्रों में जलजमाव से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मालूम हो कि नवगछिया नया टोला, मक्का तकिया, मुमताज मोहल्ला, राजेंद्र कॉलोनी से उजानी जाने वाली सड़क पर जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि जब मानसून के शुरुआती समय में ही शहर का यह हाल है तो आए दिन क्या होगा. स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी वह जनप्रतिनिधियों से जलजमाव की समस्या का स्थाई निदान करने की मांग की है.
मदहदपुर का स्कूल परिसर हुआ जलमग्न
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 192
शनिवार को देर रात हुई मुसलाधार बारिश के बाद मदहदपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. साथ ही साथ स्कूल जाने वाले रास्ते पर भी जलजमाव है. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासनिक पदाधिकारियों से जलजमाव की समस्या से निदान दिलाने की मांग की है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

