खरीक  : खरीक थाना क्षेत्र के पश्चिम घरारी खरीक बाजार पंचायत के पश्चिम घरारी से शुक्रवार को अगवा की गई लड़कियां रुकसाना खातून( 16 वर्ष), इमराना खातून(14 वर्ष) को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कटिहार के फलका महेशपुर से शनिवार को बरामद कर लिया है. खरीक पुलिस ने अगवा की गई लड़कियों के साथ अगवा करने वाले अपहर्ता खरीक बाजार के पश्चिम घरारी के मोहम्मद शमशेर और मोहम्मद तसोवर समेत कटिहार के महेशपुर फलका निवासी मोहम्मद शफीक उर्फ़ नैयर को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने लड़कियों को अगवा करने में उपयोग की जाने वाली बोलेरो 11जी 9249 को खरीक थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बरामद कर लिया है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पुलिस ने तीनों अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस संदर्भ में अपहृत लड़कियों के पिता पश्चिम घरारी निवासी मोहम्मद दीदार और मोहम्मद असगर के लिखित बयान पर खरीक थाना में मोहम्मद शमशेर और मोहम्मद तसव्वर के विरुद्ध लड़कियों को अगवा करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें खरीक बाजार के मोहम्मद शमशेर मोहम्मद तसव्वर समेत अन्य के विरुद्ध लड़कियां अगवा करने का आरोप लगाया है. इस संदर्भ में पूछे जाने अगवा की गई लड़कियां के पिता मोहम्मद दीदार और मोहम्मद असगर ने बताया कि मेरी बेटी शुक्रवार को जरूरी काम से घर से बाजार की ओर निकली थी. खरीक बाजार के मोहम्मद शमशेर और मोहम्मद तसोवर ने कटिहार के फलका महेशपुर बोलेरो चालक मोहम्मद नैयर उर्फ मोहम्मद शफीक के साथ गांठ से लड़कियों को खरीक से अगवा कर लिया.

देर शाम तक लड़कियों की खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चला. आखिरकार थक-हारकर खरीक पुलिस के लड़कियों की बरामदगी की गुहार लगाई. खरीक थाना में अपहर्ताओं के विरुद्ध लिखित रूप से अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई. खरीक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपहर्ताओं के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की. कार्यवाई के दौरान कटिहार के फलका महेशपुर से अपहर्ता मोहम्मद शमशेर और मोहम्मद तसोवर को पुलिस ने लड़कियों के साथ दबोच लिया. अपहरण में अपहर्ताओं ने जिस बोलेरो गाड़ी का उपयोग किया. बोलेरो चालक कटिहार के हल्का निवासी मोहम्मद मोहम्मद नैयर उर्फ सफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अपहरण में प्रयोग की जाने वाली बोलेरो को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. अपहृत लड़कियों के अभिभावकों ने बताया की अगवा की गई लड़कियां बरामद हो जाने से हम लोगों ने राहत की सांस ली है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा कि अपहृत लड़कियां बरामद कर ली गई है. लड़कियों का न्यायालय में बयान कराया जाएगा. आरोपित मोहम्मद शमशेर और मोहम्मद तसोवर और बोलेरो चालक मोहम्मद नैयर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet