नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिरंगा गांव में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. मामला रविवार का है. 2 दिनों तक गांव में दोनों पक्षों के बीच मामले में सुलह करने के लिए पंचायती की जाती रही और इधर पीड़िता की स्थिति लगातार बिगड़ती रही है. मंगलवार को पीड़िता बालिका को इलाज के लिए भागलपुर के जेएलएनएमसीएच मायागंज में भर्ती कराया गया है. जहां पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा. पीड़िता की बिगड़ती स्थिति को देख परिजनों ने सुलह करने से मना कर दिया. मंगलवार को पीड़िता के परिजनों के स्तर से मामले की सूचना गोपालपुर थाने में दी गई.

इसके बाद पुलिस हरकत में आई है. पुलिस ने आरोपी के एक परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है तो दूसरी तरफ मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई. पुलिस का दावा है कि आरोपी लड़के को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार करारी तिरंगा गांव के ही युवक ललित शाही और एएनएम करुणा देवी के पुत्र चिंटू शाही ने अपने पड़ोस की ही एक 8 वर्षीय बालिका को चॉकलेट और बिस्किट देने का प्रलोभन देकर एक अकेले कमरे में ले गया और वहां पर उसके साथ मुंह काला किया.

घटना के बाद बालिका की हालत काफी गंभीर हो गई और बालिका ने अपने परिजनों को जाकर पूरी बात बताई. इसके बाद गांव समाज के लोगों ने मामले में सुलह कराने की पहल की. इस दौरान पीड़िता का इलाज गांव के ही एक झोला छाप डॉक्टर से कराया गया. लेकिन पीड़िता की स्थिति लगातार बिगड़ती रही.

इसके बाद परिजनों ने आरोपी पक्ष के साथ सुलह करने से साफ इंकार कर दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी. मामले को लेकर गांव में दो पक्षीय तनाव उत्पन्न हो गया है. लेकिन पुलिस काफी सजग है और पुलिस के वरीय पदाधिकारी समेत गोपालपुर के थानाध्यक्ष गांव की हर एक गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. सूचना मिली है कि आरोपी युवक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है. ट्रेनों में पाकेटमारी करने की घटना को भी वह अंजाम देता है. इसी क्रम में विगत वर्षों उसका एक पैर ट्रेन से गिरने पर चोटिल भी हो गया था.

कहते हैं पदाधिकारी

नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि इस तरह का मामला प्रकाश में आया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है. पीड़िता का चिकित्सकीय जांच भागलपुर मायागंज में कराया जा रहा है. जल्द ही आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil