नवगछिया : खरीक उत्तरी क्षेत्र के जिला पार्षद युवा नेता गौरव राय ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिलकर खरीक उत्तरी क्षेत्र में जिन गांवों में बिजली नहीं पहुंची है, उन गांव में बिजली पहुंचाने की मांग की है. श्री राय ने कहा लोकमानपुर गांव में अब तक बिजली नहीं पहुंची है. श्री राय ने मांग किया है की खरीक प्रखंड में कुछ जगहों पर बिजली का तार व पोल बदले जाने की आवश्यकता है तो दूसरी तरफ कई जगहों पर ट्रांसफार्मर ओवरलोड है.

जिसे बदलकर उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है. श्री राय ने लिखित आवेदन देकर कहा है कि रतनपुरा में 100 केवीए ही जगह 200 केवीए, चोरहर पासवान टोला में 63 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह एक सौ केवीए ट्रांसफार्मर, चोरहर काली स्थान के पास 63 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह एक सौ केवीए ट्रांसफार्मर, ध्रुबगंज के दास टोला में 63 की जगह एक सौ केवीए ट्रांसफार्मर, ध्रुवगंज मध्य विद्यालय के पास 100 केवीए की जगह 200 केवीए, तुलसीपुर में बैंक के पास भी 100 केवीए की जगह 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है.

श्री राय ने कहा कि कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने में सक्षम नहीं हो पा रहा है. इसलिए यहां भी 100 के जगह 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की आवश्यकता है. श्री राय ने कहा कि जिन जगहों पर कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, वैसे जगहों पर वोल्टेज लो रहना सामान्य बात हो है. कभी-कभी तकनीकी खराबी आ जाने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है. श्री राय ने कार्यपालक अभियंता से मांग किया है कि जल्द से जल्द सभी ट्रांसफार्मरों को बदले जाएं और लोकमानपुर में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए श्री राय ने प्रभात खबर को जानकारी देते हुए बताया है कि कार्यपालक अभियंता ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *