नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. प्रदेश प्रवक्ता श्री यादव ने भागलपुर के कृषि विश्वविद्याल, सबौर मैदान को जानसभा के लिए कृषि विश्वविद्यालय, सबौर प्रशासन द्वारा एनओसी नही दिए जाने की सूचना से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को अवगत कराया. कृषि विश्वविद्यालय,सबौर मैदान को जनसभा के लिए सरकार द्वारा नही मुहैया करने को लेकर राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सृजन घोटाला के बाद नीतीश कुमार और सुशील मोदी डरा और सहमा हुआ है.
Total Downloads: 75
सृजन घोटाला में नीतीश कुमार और सुशील मोदी लिप्त है इनको जेल जाने से कोई नही रोक सकता है. सृजन घोटाला के दुर्जनों के विसर्जन के लिए ही भागलपुर आ रहे है. श्री यादव ने बताया कि उक्त मौके पर दूरभाष पर राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद यादव ने सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से भी बातचीत किया और जनसभा से जुड़ी हुई बिंदु पर विस्तार से चर्चा किया.


सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बताया कि दिनांक 10 सितम्बर को जनसभा भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में होगा. जिला प्रशासन ने जनसभा के लिए भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड, मैदान की अनुमति दे दी है.
श्री यादव ने कहा कि राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद यादव और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव का दिनांक 10 सितम्बर को सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में आयोजित होने वाला जनसभा ऐतिहासिक होगा इस जनसभा में पांच लाख लोग भाग लेंगे इसके लिए तैयारी जारी है.
