सिवान की एक युवती के साथ फौजी ने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया इसके बाद उसे धोखा दे दिया। फौजी आशीष कुमार मंडल उर्फ बंटी को ढूंढते हुए बुधवार को युवती नाथनगर पहुंची और उसके घर के सामने जमकर हंगामा किया। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फौजी के परिजन को उसे थाने भेजने को कहा। युवती को महिला पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है। वहीं आरोपित फरार बताया जाता है।
Total Downloads: 75
युवती ने बताया कि सिवान में वह अपनी मां के साथ अकेली रहती है। उसका बहनोई भी फौज में है। पांच साल पहले आशीष उसके बहनोई के साथ सिवान आया था। इसी दौरान आशीष से प्रेम हो गया। इसके बाद आशीष सिवान आने लगा और किसी न किसी बहाने उसके घर सप्ताह भर तक ठहरने लगा। इस दौरान वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी करने की बात को टाल देता था। काफी दबाव बनाने के बाद इसी साल जून माह में उसने भागलपुर कोर्ट में शादी कर ली थी। लेकिन शादी के बाद आशीष के व्यवहार में परिवर्तन आने लगा। युवती ने बताया कि अचानक एक दिन आशीष सिवान उसके घर आया और मैरिज सर्टिफिकेट मांगकर उसे फाड़ दिया। इसके बाद उसने कहा कि मेरी शादी हो चुकी है और मेरा एक बच्चा भी है। इसलिए मैं तुम्हें अपने साथ नहीं रख सकता। अब तुम्हारे साथ मेरा कोई संबंध नहीं है।

नाथनगर पहुंची युवती ने आसपास के लोगों से एक-एक कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद नाथनगर के लोग युवती के समर्थन में आ गए। उन्होंने पुलिस को यह बात बताई कि युवती के साथ गलत हुआ है। ऐसे में उसे हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।
कोट
लड़की को महिला पुलिस की सुरक्षा में रखा गया हैं। लड़की के परिजनों को बुलाया गया है। साथ ही आशीष को थाने बुलाया गया है। आरोपित लड़के ने एक और शादी कर ली है। लड़के के सामने आने पर ही मामला स्पष्ट हो सकेगा ।

