नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में कड़ाके की धूप और गर्मी के बावजूद राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का सृजन घोटाला के दुर्जनो का विसर्जन जनसभा में उमड़ी जनसैलाब अगर भाजपा और जदयू के नेताओं को नही दिखाई देने का मतलब ये लोग दृष्टिदोष के शिकार है. आंख का अच्छे डॉ से ईलाज करना चाहिए.
Total Downloads: 75
श्री यादव ने कहा कि भागलपुर की धरती पर इतनी बड़ी जनसभा आज तक नही हुई थी. भीषण गर्मी में भी 10 बजे से 5 बजे शाम तक सबसे लंबा समय तक जनसभा चलने का भी रिकॉर्ड बनाया. सृजन घोटाले के दुर्जनों में बैचेनी और घबराहट शुरू होचुकी है. भाजपा दूध की धुली पार्टी नही है

कई बड़े बड़े घोटाले में भाजपा के कई बड़े नेता संलिप्त है. जनसभा में सृजन घोटाला के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के प्रति लोगो में गुस्सा और आक्रोश साफ दिख रहा था.इस जनसभा के बाद अबिलम्ब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुशील मोदी को अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.

