बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के लिए तारीख घोषित कर दी गयी है. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) 15 अक्टूबर को दो पालियों में जबकि 22 अक्टूबर को एक पाली में लिखित परीक्षा लेगा. लिखित परीक्षा राज्यभर के करीब सात सौ केंद्रों पर होगी.

बिहार पुलिस में सिपाही के लिए 9900 पदों पर बहाली निकली थी जिसका आवेदन 31 जुलाई से 30 अगस्त तक लिया गया था. परीक्षा में करीब 11 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है. केंद्रीय चयन पर्षद के मुताबिक लिखित परीक्षा के लिए राज्यभर में करीब 700 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

सिपाही बनने के लिए अभ्यर्थियों को दो परीक्षा देनी होगी. पहले लिखित परीक्षा होगी फिर लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार नहीं होगी बल्कि शारीरिक परीक्षा में शामिल होने के लिए इसे पास करना अनिवार्य है. शारीरिक परीक्षा के तहत दौड़, गोला फेंक और ऊंची कूद की प्रतियोगिता होगी। शारीरिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बनेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *