ढोलबज्जा : कदवा दियारा पंचायत के आदर्श उच्च विद्यालय कदवा में, छात्र छात्राओं के द्वारा किए गए हंगामे के करीब 42 दिन बीत जाने के बाद भी उन स्कूली छात्रों को अब तक छात्रवृत्ति व पोशाक की राशि नहीं मिल पाई है. मंगलवार के दिन कुछ छात्रों ने प्रभात खबर को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा व मुहर्रम से पहले हम लोगों के बीच यह राशि वितरण नहीं की गई तो हम सभी छात्र छात्राओं के द्वारा विद्यालय प्रभारी संजीव कुमार सिंह के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा.

वहीं छात्र-छात्राओं ने बताया कि हम लोगों का खाता व आधार से संबंधित सभी कागजात विद्यालय प्रभारी के पास उपलब्ध है, फिर भी हमारे प्रभारी तरह-तरह के बहाने बनाकर हम लोगों के बीच राशि का वितरण नहीं कर रहे हैं. जब इसकी पड़ताल विद्यालय प्रभारी श्री सिंह से किया गया तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में मैंने बार-बार यूको बैंक ढोलबज्जा का चक्कर लगा रहा हूं.

जहां बैंक मैनेजर को कई बार पत्राचार भी किया जा चुका है. फिर भी वह इन सभी बच्चों के खातों पर पैसा नहीं भेज रहे हैं. बैंक कर्मी यह कह कर अपना पल्ला झाड़ देते हैं कि किसी छात्र का खाता बंद है तो किसी का अपना खाता नंबर नहीं है यही लेकर बच्चे के खातों में पैसा नहीं डाला जा रहा है. मैं अपने स्कूली बच्चों के प्रति खुद जागरूक हूं. जल्द ही इन सभी समस्याओं का समाधान कर, सभी बच्चों के खाते पर पैसा भेज दी जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *