पटना : बिहार प्रारंभिक शिक्षक (प्रशिक्षित) पात्रता परीक्षा यानी टीईटी 2017 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बीएसईबी के चेयरमैन आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी किये. बिहार में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तरह ही टीईटी के नतीजे भी काफी खराब रहे हैं.

टीईटी की परीक्षा में 17.84 परीक्षार्थी ही सफल हो पाये हैं. 6 से 8 वर्ग के शिक्षकों के लिये ली गई परीक्षा में महज 17.84 प्रतिशत परीक्षार्थी ही पास कर पाये हैं जबकि 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिये ली गई परीक्षा में 17 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं जिनकी संख्या 49 हजार में से महज 7 हजार है. 6-8 के लिये पास होने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत मात्र 16.07 है. इस परीक्षा में कुल 11 हजार 351 अभ्यर्थियो को इनवैलिड किया गया है.

वर्ग 6 से 8 तक की परीक्षा में 1 लाख 19 हजार 164 परीक्षार्थी थे इसमें से कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 30 हजार 113 है. परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिये सामान्य का कट अफ 60 फीसदी जबकि एससी-एसटी का कट ऑफ 50 फीसदी था.  बीसी 1 और बीसी 2 के लिए 55 काट ऑफ था. बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि रिजल्ट में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है और गलत प्रश्नों को हटा कर ही रिजल्ट जारी किये गये हैं.

शिक्षा विभाग ने बीएसईबी को टीईटी रिजल्ट जारी करने के लिये पहले ही हरी झंडी दे दी थी. बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा के पहले निकाले गए विज्ञापन और टर्म-कंडीशन के आधार पर ही रिजल्ट बनाया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समीति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि विभाग से मार्गदर्शन मिलने के बाद ही रिजल्ट जारी किये जा रहे हैं.

2.43 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

बिहार से सभी जिलों में 23 जुलाई को 348 केंद्रों पर टीईटी परीक्षा कंडक्ट किया गया था. इसमें 2 लाख 43 हजार 459 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं. पेपर-1 के लिए 50,950 तथा पेपर-2 के लिए 1 लाख 92 हजार 509 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *