नवगछिया : नवगछिया इंटर स्तरीय स्कूल में रविवार को कैरम एशोसिएशन भागलपुर के तत्वावधान में जिला जूनियर कैरम प्रतियोगिता 2017 का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का आयोजन संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद ने किया. प्रतियोगिता में अंडर 18 में नवगछिया उच्च विद्यालय के कुणाल कुमार ने प्रथम एवं डीपीएस भागलपुर के सुमन राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.
Total Downloads: 70
वहीं अंडर 14 वर्ग में बालभारती विद्यालय के छात्रों का दबदबा रहा. प्रतियोगिता में विद्यालय के शानू कुमार ने प्रथम एवं आदित्य राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता में डीपीएस भागलपुर, बालभारती नवगछिया, विद्या मंदिर हरनाथचक, सरस्वती शिशु मंदिर, नवगछिया कैरम क्लब, गोपालपुर कैरम क्लब , नारायणपुर कैरम क्लब , उच्च विद्यालय नवगछिया, उच्च विद्यालय लत्तीपाकर धरहरा सहित अन्य खिलाड़ियों ने भाग लिया.

प्रतियोगिता के समापन के मौके पर कैरम संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया. मौके पर जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद, डीपीएस के कोच अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी फाइटर जेम्स, खेल शिक्षक गुलाम मुस्तफा, दिलबाग सिंह, अवधेश कुमार, कैरम संघ के सचिव संजय कुमार सिंह, बाल भारती के खेल शिक्षक विकास कुमार पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे.

