ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र के ठाकुरजी कचहरी टोला निवासी तिलो सिंह (35) पिता देवनी सिंह को रविवार के दिन कदवा ओपी पुलिस के साथ थाना प्रभारी फुलेश्वर कुंवर ने गिरफ्तार कर, न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
Total Downloads: 70
मालूम हो कि तिलो सिंह पर कदवा थाने में कांड संख्या- 57/17 में दिनांक-19. 07. 2017 के तहत, धारा 341,323,504,506,376, 34 दर्ज हैं, जिसमें गांव के हीं महिला रूबी देवी पति करेलाल चौधरी द्वारा आरोप लगाया गया है की उन्होंने शादी का झांसा देकर, मेरे साथ वर्षों से यौन शोषण करता रहा कि तुम्हारा पति तुम्हारी सही से देखभाल नहीं कर सकेंगे. तुम्हारे जीवन-यापन का सारा खर्च मैं वहन करूंगा.

तुम हमारे साथ संबंध स्थापित करो. जिससे एक लड़का भी जन्म हुआ है. लड़का जन्म लेने के बाद जब रूबी शादी का दबाव बनाने लगी तो आरोपी युवक ने अपने परिवार के साथ मिलकर मारपीट करने लगे. जिसमें तिलो सिंह समेत दो भाई भुमेश्वर सिंह, पुलकित सिंह व पिता देवनी सिंह को भी आरोपी बनाया गया है. उक्त बातें धीरे-धीरे पुरे गांव में फ़ैल गई. ज्ञात हो कि पीड़ित महिला को तीन संतानें पहले से भी है.उसके पति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है.
उक्त घटना को लेकर, जब महिला के पति भी उसे रखने को तैयार नहीं हुए तो वह कुछ दिन गांव से बाहर रहने लगी. जहां कुछ दिन गांव वाले ने चंदा कर, पीड़िता को खाने का इंतजाम करके दिया. ये सभी परिस्थितियों जब महिला को नागवार गुजरा तो इंसाफ के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया. उक्त महिला अभी अपने पति के घर हीं रह रही है. वे इंसाफ दिलाने की मांग कर रही है.

