ढोलबज्जा : कदवा दियारा पंचायत अंतर्गत मिलन चौक के डोमासी समीप कच्ची सड़कों पर एक बार फिर इतने किचड़ व उबर-खाबर गड्डे बन गए हैं कि यहां लगातार दो दिनों से इस सड़कों पर छोटे बड़े-बड़े वाहन फंस जाते हैं तो कुछ गाड़ियों पलट जा रहे हैं. मालूम हो कि गुरुवार के दिन सवारी लिए नवगछिया की ओर जा रहे एक टेम्पो पलट जाने से उसमें सवार लौआलगान की एक पंद्रह वर्षीय किशोरी (नाम न मालूम) की पैर टूटने के साथ साथ उसकी एक हाथ भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

जिसे तत्काल स्थानीय चिकित्सकों द्वारा इलाज कर, बेहतर इलाज के लिए नवगछिया भेज दिया गया. उसी गाड़ी में सवार बगड़ी टोला कदवा निवासी गाजो मंडल के भी पैर घायल हो गए. उन्होंने बताया कि यदि मौके पर अन्य लोग नहीं रहते तो उस लड़की की जाने भी जा सकती थी. वहां उपस्थित कुछ लोगों की मदद से तुरंत टेम्पो को खड़ा कर, उसमें दबे किशोरी को किसी तरह बाहर निकाल लिए गए.

जिससे उसकी जान बची. वहीं आज फिर एक बड़ा हादसा होने से टल गया. जहां बस पलटने से बची तो एक टेम्पो पलट गई. जिसमें किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई. उक्त बातों को लेकर, विधायक प्रतिनिधि दयानंद सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रमुख प्रतिनिधि शालेन्द्र सिंह के द्वारा नवगछिया एसडीओ डॉ आदित्य प्रकाश से बातचीत की गई है. जिसपर उन्होंने बरसात के बाद सड़क की मरम्मती करने का आश्वासन दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *