अपने ड्राईवर के प्रेम में पागल लड़की ने भागकर लड़के से शादी कर ली. 20 दिन पहले गायब नाबालिग लड़की को पुलिस ने उसके ब्वॉयफ्रेंड के साथ अरेस्ट किया है. दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शादी कर ली है. नाबालिग लड़की दसवीं की स्टूडेंट बताई जा रही है जबकि उसका प्रेमी लड़की के ही उसके पिता की गाड़ी चलाता था.
Total Downloads: 266
अलग-अलग धर्म के डर के कारण दोनों घर से भागे थे. मामला नवादा थाना के गोढ़ना रोड-कैलाश नगर मुहल्ले का है। लड़का और लड़की दोनों अलग धर्म से हैं. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि बरामदगी के वक्त किशोरी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहने हुए थी. पिता ने किडनैपिंग की FIR दर्ज कराई थी.

बताया जा रहा कि छह सिंतबर को नाबालिग घर से सिलाई सीखने के लिए निकली थी जिसके बाद से गायब हो गई थी. काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया था. नाबालिग के पिता ने 11 सितंबर को नवादा थाना में किडनैपिंग का केस दर्ज कराया था. FIR में लड़की के पिता ने अपने ड्राइवर रहमत अली उर्फ छोटू समेत तीन युवकों को आरोपी बनाया था. शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से दोनों को गुड़गांव में अरेस्ट कर लिया और फिर आरा ले आई.

