नवगछिया : नवगछिया में मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. नवगछिया शहर के मक्खातकिया, मुमताज मोहल्ला, उजानी, मनियामोर से ताजिया जुलूस निकाला गया. ताजिया जुलूस में साथ चल रहे गोल या अली या हुसैन नारे लगाते चल रहे थे. अपने अपने निर्धारित समय पर ताजिया जुलूस के खलीफा अपने अपने गोल को लेकर निकले.
Total Downloads: 266
इस दौरान गोल द्वारा तलवार, भला, बरछा, कटार, लाठी आदि शास्त्रों का प्रदर्शन कर करतब भी दिखाया. देर संध्या समय ताजिया मिलन के पहलाम किया गया. वहीं पकड़ा, लक्ष्मीपुर, महादतपुर, रसलपुर में भी शांति पूर्ण माहौल में ताजिया का पहलाम किया.

मुहर्रम को लेकर चौक चौराहों एवं गोल के साथ प्रतिनियुक्त पुलिस बल व दंडाधिकारी तैनात थे. वही नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार शुधांशु, बीडीओ राजीव कुमार रंजन घूम घूम कर विधि व्यवस्था का जायजा ले रहे थे. वहीं गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया, लत्तीपाकर, गोपालपुर मुस्लिम टोला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिया जुलूस निकाला गया. संध्या समय ताजिया का पहलाम कराया गया.

