नवगछिया: नीतीश सरकार के खिलाफ सोशल साइट्स पर बहुत लिखते और बोलते हो. हम चाहें तो तुम्हें मरवा देंगे. प्रशासन से तबाह करवा देंगे. जिंदा रहोगे तब न राजनी​ति करोगे. मैं चाहूं तो तुम्हें एक घंटे में जान से मरवा दूं.’

इन धमकियों को देने का आरोप लगा है जदयू के एमएलसी संजय सिंह पर और आरोप लगाने वाले हैं यूथ आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता अरूण कुमार यादव. इस मामले में अरूण ने पटना के कोतवाली थाना में लिखित में कंप्लेन किया है.

अरूण की मानें तो उनके मोबाइल नंबर 9939681152 पर मंगलवार की सुबह करीब 10:33 बजे 7992364149 से कॉल आया था. कॉलर ने खुद को जदयू एमएलसी संजय सिंह बताया. इसके बाद उन्हें धमकी दी और गंदी गालियां दी. वो भी नीतीश सरकार के खिलाफ लिखने और बोलने के लिए. अरूण कुमार यादव ने इस पूरे मामले की जांच करने और कॉल कर धमकी देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की डिमांड कोतवाली थाने की पुलिस से की है.

दूसरी ओर अपने उपर लगे आरोपों को जदयू एमएलसी संजय सिंह ने सिरे से नकार दिया है. उनकी मानें तो जिस मोबाइल नंबर कर जिक्र अरूण कुमार यादव ने अपने कंप्लेन में किया है, वो उनका नहीं है. वो मोबाइल नंबर गांव में रहने वाले उनके चचेरे भाई अजय का है. धमकी देने का आरोप उनपर क्यों लग रहा है. ये उन्हें भी समझ में नहीं आ रहा है.

वहीं इस मामले को पटना पुलिस भी गंभीरता से देख रही है. डीएसपी लॉ एंड आर्डर डा. मो. शिब्ली नोमानी के अनुसार मिले कंप्लेन की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कानून के अनुसार किसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *