नवगछिया : रविवार की रात से लगातार हो रही बारिस से नवगछिया व आस पास का जन जीवन ठप हो गया. सोमवार की देर शाम तक मूसलाधार बारिश से स्र्कोनोर चलना दूभर कर दिया है वहीं लगातार बारिस की वजह से कई घरों व दुकानों में भी बारिस का पानी प्रवेश कर गया. दुकानों व घरों से पानी निकलने के लिए लोग काफी परेशान नजर आये. मूसलाधार बारिस होने से नवगछिया मुख्य बाजार स्टेशन रोड स्थित कैलाश साह के आलू के गोदामों में लगभग एक फीट पानी हो जाने की वजह से उनके गोदामों में रखा लगभग दो सौ बोरा आलू व प्याज भींग गया. इसके अलावा दुकान में एक फिट पानी को निकालने के लिए उनके पसीने छूट गए वहीं आलू प्याज पानी में भींग जाने से काफी नुकसान का भी सामना करना पर रहा है साथ ही उनके अगल बगल के आलू गोदामों में भी एक फिट पानी भर गया था. मालूम हो की स्टेशन रोड में बना नाला कूड़े कचरे से भरा हुआ है जिस वजह से दुकानों में पानी घुसने की नोवत आ जाती है.

इसके अलावा भारी बारिस की वजह से नवगछिया अनुमंडल परिसर भी जलमग्न हो चूका था. वहीं नवगछिया मुख्य बाजार आने वाली सरक खराब होने की वजह से स्र्को और बारिस का पानी जमा हो गया जिज़ कारण लोगों को उसी पानी से होकर बाजार तक आना पर रहा है.

सड़क पर जमा पानी की गहराई का अंदाजा न होने और कई साइकल व मोटरसाइकल दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं . इससे पहले भी बारिस के पानी से सड़कों पर जलजमाव को विभिन्न पार्टियों द्वारा एसडीओ समेत कई पदाधिकारियों को जानकारी दी थी इसके बाद भी कोई निदान नहीं मिल सका.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *