नारायणपुर : कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर पसराहा के मध्य अप ट्रेक धँसने के बाद छठे दिन देर रात रेल परिचालन शुरू हो गया. रेल परिचालन शुरू को लेकर सोनपुर डीआरएम अतुल्य कुमार सिन्हा, एडीआरएम आर पी मिश्रा, मुख्य ट्रेक इंजीनियर हाजीपुर आर के सिंह, सीनियर डीईएन कोड मो. जावेद अख्तर, सीनीयर डीईएन टु संजय कुमार, सैक्सन इंजीनियर एल बी साह सहित अन्य पदाधिकारी लगातार कार्य स्थल पर कैंप कर कार्य को गति देने में जुटे रहे.
Total Downloads: 116
वहीं स्टेशन प्रबंधक रामचंद्र मंडल ने बताया कि सोमवार की देर रात से ट्रेन पर परिचालन शुरू कर दिया गया है.

साथ ही रद्द ट्रेन व रुठ चेंज कर गुजरने वाली ट्रेन की सेवा बहाल कर दी जा रही है. तत्काल अप ट्रेक पर बीस किलोमीटर की गति से नारायणपुर व पसराहा तक निकाला जा रहा है.

