नारायणपुर – राष्ट्रीय राजमार्ग 31बीरबन्ना चौक से बलाहा मध्य बिधालय पुरब तक 12 सौ मीटर चौड़ीकरण का कार्य मई माह से निर्माणाधीन सड़क अधुरा पड़ा है. जहाँ सिर्फ धुल हि धुल उड़ते है. बुधवार को लगभग 11:30 बजे बीरबन्ना व चकरामी के ग्रामीण सहित स्कुली छात्र छात्राओं ने कार्य में लापरवाही को लेकर विरोध प्रदर्शन किया व दस दिन के अंदर कार्य शुरू नहीं होने पर एनएच जाम कर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी. ग्रामीणों ने बताया कि मई माह में एनएचआई द्वारा प्रितम सागर इन्फाटेक प्राईवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा मिट्टी वर्क जेएसबी एवं डब्लू एम एम का कार्य अगस्त माह में किया गया था.

उसके बाद से लापरवाही के कारण कार्य लंबित पड़ा हुआ है. जिसको लेकर हर लोगों के घर एवं बिधालय में पढ रहे छात्रों को धुल उड़ने के कारण प्रदुषण का शिकार हो रहे हैं.मामले को लेकर एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि जानकारी प्राप्त कर शीघ्र कार्य करने का आदेश दिया जाएगा. वहीं एनएचएआई के ई.अंबुज कुमार ने बताया कि काम को चालू कर दिया गया है.

कालीकरण का कार्य टाँप लाईन को दिया गया था लेकिन उन्होंने कार्य नहीं किया. बारिश की वजह से कार्य में कुछ विलंब हुआ है.बारिश की वजह से जहाँ तहां दलदली हो गया है. जहां मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है. मरम्मत के बाद कालीकरण का कार्य कुंज लाईट के द्वारा शीघ्र ही चालू किया जाएगा. मौके पर पंचायत समिति सदस्य ग्यास अली, उपमुखिया अखिलेश झा उर्फ बंटी झा,अकरम अली, अताउल्ला खान, सीताराम चौधरी, मो. आशीन, कुमोद ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण सहित स्कुली छात्र छात्रा मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *