भागलपुर : भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का दो दिवसीय भूख-हड़ताल डाक अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को शुरू हुआ। संघ की ओर से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में कमलेशचंद्रा कमिटी की सिफारिशें लागू करने की मांग कर रहे हैं। जिसके तहत ग्रामीण डाकसेवकों को सातवें वेतन का लाभ आदि देय होगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
भूख हड़ताल में प्रदेश संगठन सचिव सह शाखा सचिव बांका अमरनाथ कुमार, सचिव भागलपुर शिवनंदन यादव, दीपक कुमार सिंह, उमाशंकर पंडित, विंदेशवरी सिंह, मो. सलीम, मो. कुतबुदिन, राजीव कुमार रंजन, पंकज कुमार, सुमित कुमार, गुणेशवर ठाकुर अशोक कुमार सिंह, अमरजीत सिंह, मो. हामिद मियां आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

