नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र में कई चर्चित हत्याकांडों को अंजाम देने के बाद घटना के नामजद आरोपी में शामिल रंगरा क्षेत्र का आतंक कई चर्चित अपराधियों के धरपकड़ के लिए नवगछिया के प्रभारी SP सुधीर कुमार के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए साधोपुर, भवानीपुर, सहोरा, सधुआ, चापर, जहांगीरपुर बैसी एवं तिनटंगा दियारा सहित आधे दर्जन गांवों में रंगरा पुलिस द्वारा रंगरा थाना अध्यक्ष ए के आजाद के नेतृत्व में अपराधियों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई.

मगर छापेमारी की भनक मिलते ही अपराधियों ने अपने ठिकाने बदल लिए. वहीं दूसरी ओर छापेमारी के दौरान ही तिनटंगा दियारा में एक मोटरसाइकिल के डिक्की में शराब ले जा रहे हैं मोटरसाइकिल सवार को रोककर जब तलाशी ली गई तो बाइक की डिक्की से 4 लीटर देसी शराब बरामद की गई.

मोटरसाइकिल तलाशी के दौरान ही बाइक सवार व्यक्ति रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर घने जंगलों में भागने में सफल रहा. इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे 4 लीटर देशी शराब के साथ मोटरसाइकिल एवं उस पर लदे एक गैस सिलेंडर को जप्त कर थाने ले आई. पुलिस मोटरसाइकिल के नंबर से इसका पता लगा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *