नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी सिरधर ठाकुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को डायल-112 टीम को सूचना मिली थी कि तुलसीपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना के संबंध में घायल अमित आनंद ठाकुर के आवेदन पर 7 जुलाई 2026 को खरीक थाना में कांड संख्या 205/26 दर्ज किया गया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी सिरधर ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सुभाष ठाकुर का पुत्र है और तुलसीपुर, खरीक बाजार, भागलपुर का रहने वाला है।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *