बिहार की अपराह्न तीन बजे तक की पांच बड़ी खबरें यहां पढ़ें।
Total Downloads: 176
1. केंद्र सरकार की है योजना, अब पटना से दिल्ली का सफर18 नहीं, बस 11 घंटे में
पटना [जेएनएन]। दिल्ली से पटना पहुंचने के लिए 18 घंटों का लंबा सफर करना पड़ता है लेकिन अब केंद्र सरकार एक नई योजना लाने वाली है जिससे इस दूरी को घटाकर 11 घंटे करने की बात कही जा रही है। केंद्र सरकार का यह बड़ा प्लान है।

2. दिसंबर में दो दिन की बिहार यात्रा पर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
पश्चिमी चंपारण [जेएनएन]। वैष्णववाद परंपरा के प्रमुख व्याख्याता श्रीरामानुजाचार्य की जयंती एवं चंपारण सत्याग्रह शताब्दी के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वाल्मीकि नगर आने वाले हैं। आगामी 23 और 24 दिसंबर को भारत- नेपाल सीमा पर अवस्थित वाल्मीकिनगर में वे दो दिन का प्रवास करेंगे।
3. पटना: डॉक्टर ने 10 साल की नौकरानी से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार
पटना [जेएनएन]। पटना के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर पर उनके घर में काम करने वाली दस साल की नाबालिग नौकरानी से अश्लील हरकत की है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर का नाम रामानुज प्रसाद सिंह बताया जा रहा है।
4. तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, लगाए बड़े आरोप
पटना [जेएनएन]। पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़े आरोप लगाए हैं। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार ने जीतनराम मांझी के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि कुचक्र रच कर मुझे मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाया गया।
5.प्यार में दिया प्रेमिका को धोखा तो मिली सजा-ए-मौत, जानिए
पटना [जेएनएन]। प्रेमिका को शादी का झांसा देकर साथ रहता था लेकिन शादी के लिए राजी नहीं होता था, जिससे लड़की के परिवार वाले नाराज थे और वो लड़की को प्रेमी से मिलने नहीं देते थे। इसका बदला लेने के लिए लड़के ने प्रेमिका के साथ बिताए कुछ अंतरंग पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी जिसकी उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।

