दिल्ली से पटना पहुंचने के लिए 18 घंटों का लंबा सफर करना पड़ता है लेकिन अब केंद्र सरकार एक नई योजना लाने वाली है जिससे इस दूरी को घटाकर 11 घंटे करने की बात कही जा रही है। केंद्र सरकार का यह बड़ा प्लान है।

दरअसल, केंद्र सरकार यूपी और बिहार सरकार के साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है, जिसकी डेडलाइन साल 2019 रखी गई है। इसके अंतर्गत हाईवे निर्माण के इस प्रोजेक्ट में रिंग रोड्स और एक्सप्रेसवे का नेटवर्क तैयार किया जाएगा।

यूपी एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलेंपमेंट अथॉरिटी के सीईओ अवनीश के. अवस्थी का कहना है कि ये कदम बेहद फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद दिल्ली से पटना सफर सिर्फ 11 घंटे में पूरा हो जाएगा।साथ ही ये एक्सप्रेसवे बड़ी ट्रैफिक समस्या को हल करेगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इसके लिए चार नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। दरअसल, दिल्ली से यूपी होकर बिहार जाने का सफर यमुना एक्सप्रेस के बनने के बाद थोड़ा आसान हुआ, लेकिन यहां भी गाड़ियों का जमावड़ा अक्सर लगा रहता है।

पटना एक्सप्रेसवे के लिए 2000 करोड़ का बजट रखा गया है। इससे पहले रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेस के लिए फंड भी ऑफर किया था। अवस्थी का कहना है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को अगले साल मार्च तक शुरू कर दिया जाएगा। अवस्थी का कहना है कि इसके बारे में बिहार सरकार को जानकारी दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि अगर बिहार सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को पटना से जोड़ने की इच्छुक होगी तो इसके लिए भी कदम उठाए जाएंगे। पूर्वांचल एक्स्प्रेसवे को पटना एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम एनएचएआई करेगा और ऐसा माना जा रहा है कि यह लखनऊ से पटना की दूरी लगभग आधी कर देगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *