पिछले दिनों मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने भारत के 100 सबसे धनी लोगों की सूची जारी की जिसमें 60 वर्षीय मुकेश अंबानी फिर से भारत के सबसे दौलतमंद इंसान हैं। जबकि इस लिस्ट में मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी 2.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 45वें नंबर पर हैं।

अब बात करते हैं बिहार के उस शख्स की जिन्होंने संपत्ति के मामले में अनिल अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है।बिहार के जहानाबाद में जन्मे संप्रदा सिंह फोर्ब्स की लिस्ट में 43वें नंबर पर हैं। फोर्ब्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 3.3 बिलियन डॉलर (करीब 2 खरब 13 अरब 41 करोड़ 59 लाख रुपए) है। लेकिन फोर्ब्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 39 बिलियन डॉलर है।

मजेदार बात यह है कि संपद्रा सिंह संपत्ति के मामले में दुनियाभर में मेटल और माइनिंग किंग के रूप में पहचाने जाने वाले वेदांता फेम के अनिल अग्रवाल से भी आगे निकल गए हैं। फेम के अनिल अग्रवाल की संपत्ति फोर्ब्स ने 2017 में संप्रदा सिंह से कम आंकी है।

अनिल अंबानी को भी पीछे छो़ड़ा

बिहार के इस व्यक्ति ने फोर्ब्स के द्वारा जारी इस सूची में अनिल अंबानी को भी पीछे छोड़ते हुए 43वां स्थान पाया है। फोर्ब्स ने उनकी कीमत 3.3 बिलियन डॉलर बताई है जिसकी भारतीय रुपयों में कीमत लगभग करीब 2 खरब 13 अरब 41 करोड़ 59 लाख रुपये है।

बिहार के संप्रदा सिंह

संप्रदा सिंह का जन्म साल 1925 में बिहार के जहानाबाद में हुआ था। संप्रदा सिंह ने पटना यूनीवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई की थी। संप्रदा सिंह अल्केम लेब्रोटीज के संस्थापक और चेयरमैन हैं। संप्रदा सिंह इस समय मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *