बिहार के लाल शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार को इस वर्ष राष्ट्रीय कल्याण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. आनंद कुमार को कल राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस आवार्ड से नवाजा है. इस पुरस्कार को भारत सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा दिया जाता है.

राष्ट्रीय कल्याण पुरस्कार में एक लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं. गौरतलब है कि आनंद कुमार पटना में हरेक साल 30 बच्चों को फ्री में शिक्षा देकर उन्हें आईआईटी में प्रवेश दिलाते आ रहे हैं. इसके अलावे अन्य जगहों पर इसकी शाखायें भी खोलने जा रहे हैं. विदित हो कि लगभग 450 स्टूडेंट्स आनंद कुमार के मार्गदर्शन में आईआईटी में दाखिला ले चुके हैं.

पुरस्कार मिलने के बाद आनंद कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति महोदय श्री रामनाथ कोविंद ने मुझे रास्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार से सम्मानित किया. इस रास्ट्रीय पुरस्कार के लिए मैं उन तमाम लोगों का तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूँ, जिन्होंने हर हल में मेरा साथ न छोड़ा और विकट परिस्थितियों में भी मेरा हौसला बढाया साथ ही साथ बाल-दिवस की ढेरों सारी शुभकामनायें.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *