बक्सर जिले के  डुमरांव में एक महिला ने महिला टीचर पर गंभीर आरोप लगाया है। उसने कहा है कि टीचर मेरे बेटे के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाती है और मना करने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दे रही है।

जिले के सिमरी थानाक्षेत्र की रहने वाली शकुंतला देवी ने एसपी को एक आवेदन पत्र देकर महिला टीचर की शिकायत की है। शिकायतकर्ता महिला ने आवेदन के साथ एक एसपी को एक ऑडियो टेप भी दिया है। इस अॉडियो  टेप में लेडी टीचर और और महिला के बेटे के बीच हुई अश्लील बातचीत रिकॉर्ड है।

शिकायतकर्ता शकुंतला देवी ने एसपी से गुहार लगाई है कि टीचर मेरे चौदह साल के बेटे से अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाती है। एेसा नहीं करने पर झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देती है। उसने बताया कि एक दिन मेरा बेटा रोता हुआ आया और कहने लगा कि मैं मैडम से अब पढ़ने नहीं जाऊंगा।

महिला ने बताया कि बेटे से जब काफी पूछताछ की गई तो उसने पूरी कहानी बताई और अब वह ना स्कूल जाता है और ना ही कोचिंग पढ़ने के लिए जाता था। उसके बाद एक दिन मैडम का फोन आया तो बेटे ने फोन का स्पीकर अॉन कर दिया। फोन पर भी टीचर अश्लील बातें कर रही थी जिसे हमने रिकॉर्ड कर लिया है।

महिला ने एसपी को पत्र लिखकर कहा है कि मेरे बेटे को बचा लीजिए नहीं तो उसकी हत्या भी हो सकती है। उन्होंने शिकायत की एक कॉपी डीजीपी बिहार, डीआईजी शाहाबाद, एसडीपीओ डुमरांव और थानाध्यक्ष सिमरी को भी भेजा है। महिला का कहना है कि वह अपने बेटे के लिए डरी हुई है। एेसे में उसे स्कूल कैसे भेज सकती है?

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *