बिहार के मुख्यमंत्री बुधवार हाजीपुर पहुंचे। वहां उन्होंने बिहार प्रशासनिक सुधारात्मक संस्थान का उद्धाटन किया। इस मौके पर बिहार देश का ऐसा पहला राज्य बन गया जहां पूरे राज्य के जेलों में कम्प्यूटर सिस्टम लागू कर दिया गया है।

साथ ही इस दौरान कार्यक्रम में 5 सहायक अधीक्षकों और 10 कक्षपालो को नियुक्ति पत्र भी वितरण किया गया। मुख्यमंत्री के साथ डीजीपी पीके ठाकुर, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, गृह सचिव आमिर सुबहानीऔर जेल आईजी आनंद किशोर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने 250 लोगों के बैठने की क्षमता वाले ऑटिडोरियम का उद्घाटन किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य के 12 जेलों में प्रिजन ईआरपी सिस्टम और राज्य के 30 जेलों में दूरभाष केंद्रों का और राज्य के 11 जेलों में कैंटीन का भी उद्घाटन किया।

राज्य के सभी 8 केंद्रीय काराओं में बहु उद्देशीय ओपेन ऑटिडोरियम का शिलान्यास किया गया। मंडल कारा हाजीपुर के पदाधिकारियों और कर्मियों के आवासीय भवनों का शिलान्यास किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *