1. ED का अगला समन जारी, तेजस्वी से 20 और राबड़ी से 24 नवंबर को होगी पूछताछ
Total Downloads: 116
[जेएनएन]। रेलवे टेंडर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय, ईडी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव और पत्नी राबड़ी देवी को नोटिस जारी कर 20 और 24 नवंबर को पेश होने के लिए समन भेजा है। तेजस्वी से 20 नवंबर को, तो वहीं राबड़ी देवी से 24 नवंबर को पूछताछ की जाएगी।
2. बिहार: वैशाली में एक करोड़ रुपये की शराब जब्त, चार गिरफ्तार

वैशाली [जेएनएन]। जिला पुलिस ने आज शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये कीमत की शराब जब्त की है। बिदुपुर थाना पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ ये बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि जहरीली शराब से कल वैशाली जिले के तीन लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद पुलिस सख्ती बरत रही है और छापेमारी जारी है।
3. घर बुलाकर थानेदार ले रहा था घूस, विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों दबोचा
मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। पटना से आई निगरानी की टीम ने शुक्रवार को साहेबगंज एएसआइ बसंत कुमार रजक को घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। नंदकिशोर कुमार की शिकायत पर उन्हें थाना परिसर स्थित आवास से पांच हजार कैश के साथ पकड़ा गया। निगरानी की टीम उन्हें पूछताछ के लिए पटना ले गई है।
4. PMCH में हड़ताल:13 मरीजों की मौत, जूनियर डॉक्टरों ने कहा-सुरक्षा दो
पटना [जेएनएन]। बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल से 24 घंटे के भीतर 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि जबतक सुरक्षा नहीं मुहैया कराई जाती हम काम पर नहीं लौटेंगे। हालात अब यह है की धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर अपनी सुरक्षा में आर्मी की मांग कर रहे हैं।
5. आंटी के साथ बंद कमरे में था बाप, बेटी ने मां को बता दिया, फिर हुआ एेसा
बांका [जेएनएन]। रात में पिता को एक रिश्तेदार के साथ अापत्तिजनक अवस्था में बेटी ने देख लिया और दौड़ती हुई मां के पास पहुंची और मां को सारी बात बता दी। पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद पति रोज रिश्तेदार के घर चला जाता था और देर रात घर लौटता था।

