खगडि़या जिले के मानसी उपडाकघर से 71 लाख रुपए का गबन का मामला उजागर हुआ है। यह गबन 22 मार्च 2010 से 30 अगस्त 2017 के बीच किया गया है। इस मामले में  तत्कालीन उपडाकपाल मो. शकीर, अजय वर्मा, चन्द्रदेव राम, डाक सहायक अमित कुमार अमन, राम कुमार सिंह और चौथम प्रखंड के रोहियार ग्रामीण शाखा के डाकपाल संजीव कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी खगड़िया पूर्वी अनुमंडल के सहायक डाक अधीक्षक दिनेश्वर प्रसाद साह ने गुरुवार को दर्ज करायी है।

श्री साह ने बताया कि 83 लाख 32 हजार 41 रुपए फर्जी जमा दिखाकर 71 लाख 20 हजार 471 रुपए की निकासी संचय पोस्ट (मैन्युअल) और फिनायकल (कम्प्यूटराइज्ड) खाते से की गई। इसमें एटीएम से सर्वाधिक 67 लाख 30 हजार 471 रुपए की निकासी शामिल है। वही तीन लाख 90 हजार रुपए की निकासी फॉर्म से की गई। एटीएम से जो राशि निकासी गई है वह छह खातों से अलग-अलग तिथियों में की गई है। मानसी थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

खगड़िया पूर्व अनुमंडल के सहायक डाक अधीक्षक दिनेश्वर प्रसाद साह ने बताया कि जांच रिपोर्ट विभाग को सौंप दी गई है। एटीएम की सीसीटीवी जांच में कई बाहरी व्यक्तियों की भी राशि गबन में संबद्धता है। वहीं बेगूसराय के डाक अधीक्षक एसपी मंडल ने बताया कि गबन की भनक पर इसी सितंबर माह में सभी छह आरोपियों को निलंबित कर दिया है। सरकारी राशि गबन के मामले में सभी आरोपियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *