भागलपुर में आधी रात को एक अजीबो ग़रीब घटना घटी हैं, इस घटना पे हसेंगे या ये कहनेगे की शायद कोशिश आत्महत्या की थी पर गंग मैया ने मन बदल दिया शायद। पर कारण जो भी हो शकुशल आने से बहुतों ने ली हैं राहत की साँस, जानिए पुलिस कैसे फेर में पड़ गयी इस घटना के बाबत।
Total Downloads: 386
आधी रात को विक्रमशिला पुल पर 22 नंबर पाया के पास एक खाली ट्रक को देख दो घंटे तक पुलिस परेशान रही। असल में ट्रक में ड्राइवर का पर्स, कपड़ा समेत सारा सामान रखा हुआ था और चालक गायब था। पुलिस को लगा कि ड्राइवर ने गंगा में कूद कर आत्महत्या कर ली है। लेकिन करीब एक घंटे बाद ड्राइवर नीचे से पुल पर आया और पुलिस को देख कहा कि वह नहाने गया था।


इस कारण पुल से ही गंगा में छलांग लगा दी थी। ड्राइवर मुकेश कुमार चौधरी बिहपुर के बभनगावा का रहने वाला था। बरारी पुलिस ने परिजनों को बुला कर ड्राइवर को सौंप दिया। पुल पर खाली ट्रक को देख बरारी थाना और यातायात टीओपी की पुलिस काफी परेशान रही। अंधेरा रहने के कारण गंगा में ड्राइवर की तलाश करने में भी पुलिस सकपका रही थी। लेकिन ड्राइवर के सही-सलामत लौट जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली
