गोपालपुर : जल संसाधन विभाग द्वारा इस्माइलपुर प्रखंड की पाँच पंचायतों की पचास हजार आबादी को बाढ से निजात दिलाने हेतु इस्माइलपुर से लेकर जहान्वी चौक तक लगभग दस किलोमीटर लंबे तटबंध व उसमें तीन स्लुईस गेट के निर्माण हेतु निविदा की प्रक्रिया शुरु हो गई है.लगभग चालीस करोड रुपये की लागत से इसका निर्माण करवाया जायेगा .
Total Downloads: 176
बताते चलें कि प्रतिवर्ष गंगा नदी की बाढ से इस्माइलपुर प्रखंडवासियों को घर बार छोडकर शरणार्थी की तरह अपने माल मवेशियों के साथ सडकों व तटबंधों पर प्लास्टिक टाँग कर रहना पडता था .संपन्न हुए विधान सभा के चुनाव में इस्माइलपुर वासियों ने वोट बहिष्कार कर अपने गुस्से का इजहार किया था.

कार्यपालक अभियंता ने कहा
कार्यपालक अभियंता विरेन्द्र प्रसाद के अनुसार निविदा की प्रक्रिया पूरी होते ही तटबंध निर्माण का कार्य शुरु करवा दिया जायेगा.
कहते हैं जिला पार्षद
युवा जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने कहते हैं कि तटबंध के निर्माण होने से बाढ से मुक्ति के साथ हजारों एकड जमीन में फसल होने के कारण किसानों में खुशहाली आयेगी.

