नवगछिया : खरीक के चकमेदा के पास रेडीमेंट मैनेजमेंट कंपनी के कर्मी से हुई 14 लाख लूट के मामले में पुलिस को घटना के 30 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. हालांकि पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छपेमारी कर रही है. कुछ स्थानीय गिरोहों के जानकार लोगों से पूछ ताछ भी की गई है. मदहदपुर स्थित टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है. लूट की घटना के दूसरे दिन भी पुलिस हवा में तीर चला रही थी. लूट की घटना के बाद से ही पुलिस कंपनी के कर्मी पर संदेह बनाए हुए है.
Total Downloads: 119
रेडियंट कैश मैनेजमेंट के कर्मी को ही फिलहाल पुलिस संदेह के नजरों से देख रही है. दिन भर पुलिस जगह जगह दोनों कर्मियों को लेकर घूमती रही. हालांकि पुलिस लूट से जुड़े अन्य बिन्दुओ पर भी कर रही है. घटना के दूसरे दिन पुलिस का अनुसंधान कर्मी के इर्दगिर्द ही घूमती नजर आई. लूट की घटना के बाद से मामले में नवगछिया एसपी सुधीर कुमार मामले की मोनेटरिंग कर रहे हैं. मंगलवार को नवगछिया एसपी ने कंपनी के कर्मी भवानीपुर निवासी राकेश कुमार झा से गहन पूछताछ की.

एसपी सुधीर कुमार ने बताया कि लूट की घटना का गंभीरता से अनुसंधान किया जा रहा है. पुलिस अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है. लूट मामले का जल्द ही उद्भेदन किया जायेगा. विदित हो कि सोमवार को कंपनी के कर्मी मोटरसाइकिल से करीब लाख लेकर नवगछिया के आई सी आई सी आई बैंक में पैसा जमा करने के लिए जा रहे थे कि हथियार बंद अपराधियो ने खरीक के चकमेदा के पास एनएच 31 पर लूट की घटना को अंजाम दिया था. इधर खरीक थाने में रेडियंट कर्मी राकेश झा के बयान पर मामले की प्रथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जिसमें पांच अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. राकेश झा ने कहा है कि अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर उनलोगों से 13 लाख 93 हजार 607 रुपये की लूट कर ली है.

