नवगछिया : अनुमंडल में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अभी नवगछिया पुलिस चार लड़कों की हत्या के मामले को सुलझा भी नहीं पाई थी कि सोमवार दोपहर चकमैदा ढाला के पास बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के दो कर्मियों राकेश कुमार झा और बच्चन कुमार से 13.93 लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी नवगछिया की ओर भाग गए।

सूचना पाकर एसपी सुधीर कुमार, एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार, अजय सिंह, खरीक थानाध्यक्ष सुदिन राम घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।ओवरटेक कर रोका, फिर लूटे रुपये रेडिएंट कर्मी बच्चन कुमार ने बताया कि उसके पास खरीक के रिलायंस पेट्रोल पंप के 12,70,496 रुपये और 23,550 रुपये एवं तेतरी इनकॉर्न एक्सप्रेस के 99561 रुपये थे। उसे बैग में लेकर नवगछिया स्थित आईसीआईसीआई बैंक में जमा करने सुपर स्प्लेंडर बाइक से जा रहे थे।

चकमैदा ढाला के पास अंभो में आगे से दो और पीछे से एक बाइक से चार हथियारबंद अपराधी आये। पीछे वाला बाइक सवार आगे आकर अचानक रुक गया। इसके बाद जैसे ही गाड़ी रोकी तो एकाएक चारों अपराधियों ने आकर हथियार सटा दिया और बच्चन कुमार के कंधे पर लटका रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। उनमें से चार अपराधियों के पास हथियार और एक के पास ब्लेड था।

एसपी-एसडीपीओ ने की मामले की जांचएसपी ने दोनों रेडिएंट कर्मी से खरीक पेट्रोल पंप पहुंचकर अलग-अलग पूछताछ की। इसके बाद घटनास्थल पर भी लोगों से जानकारी ली। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस की नजर में घटना संदिग्ध है। एसपी ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं चकमैदा घटनास्थल के पास भी लोग कुछ कहने को तैयार नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *