नवगछिया : नवगछिया बाजार के मक्खतकिया में बुधवार की रात को पुलिस टीम द्वारा छापेमारी किये जाने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि चार गाड़ी पुलिस मक्खतकिया पहुंची जहां उन्होंने एक स्थानीय के घर मे करीब एक घंटे तक गहन तलाशी ली.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 61
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस ने एक युवक को उठाकर अपने साथ ले गई. पुलिस को इस कार्रवाई में खोखा, सात एटीएम कार्ड एवं नगद राशि मिले हैं.

वही नवगछिया थानाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने इस संबंध में पूरी तरह अनभिज्ञता जाहिर की. उन्हें कहा इस संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

