बिहपुर के झंडापुर में महादलित परिवार के तीन लोगों की हत्या मामले में स्व. कनिक के तीनों बच्चों को मुआवजा और पेंशन का भुगतान किया जाएगा। कल्याण विभाग ने इससे संबंधित प्रस्ताव डीएम को भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला कल्याण पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि स्व. कनिक का एक पुत्र संतोष कुमार बालिग है।

सकलदेव कुमार और विंदु देवी नाबालिग है। मुआवजा की राशि 12लाख 37 हजार 500 रुपए तीनों बच्चों के बीच बांटा जाएगा। आरोप पत्र दाखिल होने के बाद पुन: उतनी राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि संतोष बालिग है तो उसके खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी। दोनों नाबालिग के संबंध में डीएम को प्रस्ताव दिया गया है कि या तो डीएम और नाबालिग का संयुक्त खाता खुले या निर्धारित समय के लिए फिक्सड डिपोजिट करने को कहा गया है

File Photo

ताकि बालिग होने पर दोनों बच्चों को मुआवजा की राशि मिल सके। डीएम स्तर से इस पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 3900 रुपए तीनों बच्चों को पेंशन देने का प्रस्ताव है। विंदी को शादी के पहले तक पेंशन मिल सकता है। शादी होने के बाद उसके पेंशन की राशि स्व. कनिक के दोनों बेटों के बीच बांटने का प्रस्ताव दिया गया है। कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि डीएम से अनुमति मिलने के बाद मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *