पुलिस ने शराब की तस्करी में लिप्त महिला तस्करों को शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को कबैया थाना की पुलिस ने बाइपास रोड पर महिला शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 200 एमएल की 1,150 पाउच देसी शराब के साथ तीन लेडी डॉन समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब लदी स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कार्पियो पर सवार कुछ महिलाएं शराब लेकर जमुई की ओर से लखीसराय की ओर आ रही है।

इसी सूचना के आधार पर कबैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक पप्पन कुमार, सअनि रंजीत प्रसाद सिंह, माला शर्मा एवं पुलिस बल को लगाया गया।

बाइपास रोड में बस स्टैंड के समीप वाहन जांच के क्रम में स्कार्पियो (एचआर-51 डब्ल्यू-9500) पर सवार तीन महिलाओं को उतारकर गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कार्पियो में छह प्लास्टिक की बोरी में झारखंड निर्मित 1,150 पाउच देसी मसालेदार शराब बरामद की गई।

शराब तस्कर महिलाओं में पटना जिला के हाथीदह थाना क्षेत्र के कमरदीप निवासी अनिल निषाद की पत्नी सुनीता देवी, बेगूसराय जिला के बरौनी (चकिया) थाना क्षेत्र के सिमरिया घाट निवासी फूलो निषाद की पत्नी प्रमिला देवी, बाल्मीकि निषाद की पत्नी भुली देवी एवं स्कार्पियो के मालिक सह चालक मटिहानी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर निवासी स्व. दोरिक यादव के पुत्र फुलो यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

सभी पाउच में 230 लीटर शराब थी। शराब को देवघर से बेगूसराय जिले के सिमरिया ले जाया जा रहा था। एसपी ने बताया कि शराब बरामद करने में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *