नवगछिया:- जातिगत आरक्षण के विरोध में आरक्षण जातिगत नही, बल्कि आर्थिक आधार पे दिया जाना चाहिए. इस मामले को लेकर गुरुवार को भागलपुर जिला इकाई के सवर्ण सेना ने नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर से दोपहर के 1 बजे एक पैदल मार्च रैली निकाला. रैली का नेतृत्व कर रहे गुलशन चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा जो आरक्षण के मुद्दे पर जो प्राइवेट सेक्टर में भी अब सभी को आरक्षण दिया जाएगा. ताकि हर समाज के गरीब को आरक्षण का फायदा हो. इस निक्कमी सरकार ने हर क्षेत्र में आरक्षण देकर देश और समाज को पीछे करने का काम किया है. सवर्ण विरोधी सरकार ने सवर्ण समाज के पेट पे लात मारने का काम किया है.

इन्होंने शिक्षा, ठीकेदारी, रोजगार, नौकरी, हर क्षेत्र में आरक्षण तो दिया ही था. अब सवर्ण के पेट पे लात मारने के लिए निजी क्षेत्र में भी आरक्षण की बात कह रही है. अगर इस सरकार ने जल्द से जल्द इस सवर्ण विरोधी आरक्षण मैं संसोधन नही करेगी तब तक सवर्ण समाज के लोग धरना प्रदर्शन और आक्रोश आंदोलन चलेगा.

बहुत जल्द सवर्ण सेना के बैनर तले आक्रोश आंदोलन किया जाएगा पटना के गांधी मैदान में और आगे का कार्यक्रम भागलपुर आयुक्त कार्यालय के पास धरना दिया जाएगा. इस कार्यक्रम में सानु सनगही, गुलशन चौधरी, सोनू झा, अभिजीत जी, आदर्श मिश्र, आलोक सवर्ण, हिमांशु शेखर, मंगल कुमार, अजित, साकेत राज, सिट्टू, गगन, अमरेश, साथ मैं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *