गोपालपुर : सामाजिक सुरक्षा कोषांग भागलपुर के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय में छूटे हुए या भुगतान नहीं मिल रहे पुराने पेंशनधारियों के लिये पाँच जनवरी शुक्रवार से 14 जनवरी तक शिविर का आयोजन किया गया है.बीडीओ गोपालपुर श्रीमती प्रियंका ने बताया कि इस मौके पर प्रखंड मुख्यालय में आधार कार्ड बनाने व पंजीकरण करने हेतु अधिकृत एजेंसी को निर्देश दिया गया है.साथ ही बैंक प्रबंधकों को शिविर में खाता खोलने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु गोपालपुर थानाध्यक्ष को व प्राथमिक चिकित्सा हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है. मकंदपुर पंचायत का नोडल पदाधिकारी प्रखंड आपूर्त्ति पदाधिकारी विवेक कुमार व पंचायत सचिव राजेन्द्र कुमार व विकास मित्र शोभा कुमारी को लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है.

गोसाईंगाँव पंचायत का नोडल पदाधिकारी एमओ विवेक कुमार व पंचायत सचिव खगेन्द्र पासवान व विकास मित्र बबलू रविदास को लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने की ड्यूटी दी गई है.अभिया पचगछिया पंचायत का नोडल पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी मिश्रा को बनाया गया है पंचायत सचिव राजेन्द्र कुमार व टोला सेवक राकेश कुमार रजक को आवेदन लेने का कार्य दिया गया है.डुमरिया चपरघट पंचायत का नोडल पदाधिकारी बीईओ रीता कुमारी मिश्रा को, पंचायत सचिव खगेन्द्र पासवान व विकास मित्र रूबी देवी को लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने की जिम्मेदारी दी गई है.

गोपालपुर -डिमाहा, बाबू टोला कमलाकुंड व सुकटिया बाजार पंचायतों का नोडल पदाधिकारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी हिलारयुस हेम्ब्रम को बनाया गया है. गोपालपुर – डिमाहा पंचायत में पंचायत सचिव राजेन्द्र कुमार व विकास मित्र रमेश कुमार सुकटिया बाजार में पंचायत सचिव खगेन्द्र पासवान व टोला सेवक द्वय शंभू रजक व कमलेश्वरी रजक, बाबू टोला कमलाकुंड में पंचायत सचिव राजेन्द्र कुमार व टोला सेवक प्रकाश रजक को आवेदन लेने की ड्यूटी दी गई है.

तिनटंगा करारी व सैदपुर पंचायत का नोडल पदाधिकारी ग्रामीण आवास सहायक मों शाकिर अली को बनाया गया है. तिनटंगा करारी पंचायत में पंचायत सचिव मोती लाल राम व विकास मित्र रेणु कुमारी तथा सैदपुर पंचायत में पंचायत सचिव राजेन्द्र कुमार व विकास मित्र अनीता कुमारी को लाभुकों से आवेदन लेने की ड्यूटी दी गई है. बीडीओ ने बताया कि लाभुकों को स्वीकृति पत्र, आधार कार्ड व बैंक पासवान लाना अनिवार्य है. गोपालपुर – डिमाहा पंचायत के कांटीधार -नवटेलिया निवासी मसोमात बिलछनी देवी शिविर में कडाके की ठंढ में आने के कारण ठिठुरती नजर आईं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *