प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा शनिवार को कोसी पार कदवा में बाबा बिशु राउत सेतु पहुंच पथ के बनने में हो रही भू-अर्जन की समस्याओं को लेकर किसानों के साथ बैठक करेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने पुल निगम के वरीय परियोजना अभियंता विजय कुमार, परियोजना अभियंता शिवनंदन प्रसाद सुमन, सीओ उदय कृष्ण यादव सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ कदवा दियारा में किसानों से बातचीत की।
Total Downloads: 106
एसडीओ ने प्रतापनगर, गोलाटोला और खैरपुर कदवा में जर्जर धूल धूसरित पहुंच पथ का मुआयना किया। उन्होंने किसानों से भी बातचीत की। नाराज ग्रामीणों सहित मुखिया अजय सिंह, रामदेव सिंह, अशोक सिंह ने कहा कि पदाधिकारी के आने पर पानी छीटा जाता है और रोजाना धूल की आंधी से लोग बीमार पड़ रहे हैं। कोई देखने वाला नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि 16 सितम्बर को भू-अर्जन का पैसा देने की शपथ लेने के बाद भी पैसा नहीं दिया। ऐसे में हम किस पर विश्वास करें।

मुवावजे की राशि ले और मकान हटाये
एसडीओ ने ग्रामीणों से कहा कि प्रधान सचिव शनिवार को आपकी बातों को सुनेंगे और तुरत समाधान होगा।उन्होंने कहा किमुवावजे कि राशी अनुमंडल कार्यालय के द्वारा दी जानेवाली है।किसानों को मुवावजा मिलेगा और तुरत उन्हें सड़क के बीच पड़नेवाले मकानों को हटाना होगा।
62 किसानों का अधर में लटका है भूअर्जन का मुवावजा
पहुँच पथ में पड़नेवाले 62 किसानों का भूअर्जन नही होने के कारण मुवावजा रुका हुआ है जिससे सड़क निरमान कार्य बाधित है। पैसा नही मिलने से आक्रोशित किसानों ने सड़क के बीचों बीच पड़नेवाले अपने मकानों को नही हटाया है और केसी सिंगला कंपनी को सड़क निर्माण कार्य करने से रोक दिया था।

