अपने दोस्त के साथ व्हाट्सएप पर चैटिंग के दौरान ‘आई लव मुस्लिम्स’ कहना एक लड़की को काफी महंगा पड़ा. मैसेज का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद लड़की को धमकियां मिलने लगीं, जिसके कारण उसे सुसाइड करना पड़ा. बंगलुरु के चिकमंगलूर में बीकॉम की छात्रा धन्याश्री की शव को शनिवार उसके कमरे में पाया गया.

मामले में स्थानीय बीजेपी युवा विंग के नेता अनिल राज को गिरफ्तार किया गया है. अभी भी चार अन्य लोगों की तलाश जारी है. कहा जा रहा है कि इन सभी ने धन्याश्री पर मानसिक दबाव बनाया था, जिसके कारण उसे सुसाइड करना पड़ा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धन्याश्री अपने दोस्त संतोष के साथ व्हाट्सएप पर चैटिंग कर रही थी, इसी दौरान उन दोनों की धर्म के मुद्दे पर बात होने लगी. लेकिन धन्याश्री ने कहा कि वह मुस्लिमों की पसंद करती है तभी उसने लिखा I LOVE MUSLIMS. इसके बाद संतोष ने प्रो-मुस्लिम भाषा बोलने पर धन्याश्री को चेतावनी दी.

संतोष ने उस बातचीत का स्क्रीनशॉट लिया, और अपने दोस्तों में फैला दिया. जिसके बाद वह स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसकी कीमत लड़की को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.

रिपोर्ट्स के अनुसार, संतोष ने ये स्क्रीनशॉट अपने बजरंग दल और वीएचपी के दोस्तों के साथ भी शेयर किया. जिसके बाद अनिल राज समेत अन्य साथियों ने धन्याश्री के घर जाकर उसे और उसकी मां को धमकाया. बाद में धन्याश्री की कुछ तस्वीरें भी वायरल की गईं. पुलिस को धन्याश्री के कमरे से एक नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि इस घटना के कारण उसकी ज़िंदगी और पढ़ाई-लिखाई बर्बाद हो गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *