शराब के नशे में आर्मी जवान गिरफ्तार, तीन बोतल शराब बरामद
बागडोगरा आर्मी कैम्प से नवगछिया अपने घर आ रहा था जवान
नवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात नवगछिया जीआरपी पुलिस ने शराब के नशे की हालत में आर्मी जवान नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह निवासी विनय कुमार झा पिता श्रीकांत झा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उक्त आर्मी जवान के पास से तीन बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. नवगछिया जीआरपी थाना थानाध्यक्ष भोला महतो ने बताया कि नवगछिया रेलवे स्टेशन पर देर रात आर्मी के जवान 13247 अप कैप्टल एक्सप्रेस नवगछिया स्टेशन उतरा था.
Total Downloads: 106
नशे की हालत में वह स्टेशन पर हंगामा कर रहा था. स्टेशन पर हंगामा करते देख जब उससे पूछताछ की गई तो उसे नशे की हालत में पाया गया. वही तलाशी लेने पर उसके बैग से तीन बोतल विदेशी शराब भी बरामद किए गए.

शराब बरामद होने के बाद आर्मी के जवान को देर रात की मेडिकल जांच के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. मेडिकल जांच के बाद मामले की प्राथमिक दर्ज करने के बाद सोमवार को आर्मी जवान विनय कुमार झा को न्यायिक हिरासत में खगड़िया जेल भेज दिया गया.

