रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मुंगेर गंगा पुल होकर सहरसा से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। जमालपुर स्टेशन प्रबंधक सुधीर कुमार ¨सह ने कहा कि फिलहाल इस ट्रेन का परिचालन 15 फरवरी से 31 मार्च तक किया जाएगा। ट्रेन संख्या 05502 सहरसा से सुबह 8.15 बजे खुलेगी।
Total Downloads: 373
सहरसा से सिमरी बख्तियारपुर, कोपरिया, धमारा घाट, बदला घाट, मानसी, खगड़िया, मुंगेर और रतनपुर होते हुए दिन के एक बजे भागलपुर पहुंचेगी। वहीं, भागलपुर से यह ट्रेन संख्या 05501 डाउन दोपहर तीन बजे खुलेगी। सभी स्टेशनों पर रुकती हुई शाम के 7.30 बजे पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन में जनरल और दो एसएलआर बोगी सहित कुल 13 कोच होंगे। अभी सहरसा से भागलपुर के लिए सीधी रेल सेवा नहीं रहने के कारण कोसीवासियों को बरौनी या नवगछिया के रास्ते भागलपुर और सहरसा पहुंचना पड़ता है। मुंगेर पुल होकर भागलपुर के लिए ट्रेन चलने के कारण 4.30 घंटे में कोसी क्षेत्र के लोग भागलपुर पहुंच जाएंगे।
