स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि एक साल पहले ली गई नर्सों की परीक्षा का परिणाम एक महीने के भीतर आ जाएगा। एक से डेढ़ माह के अंदर सात हजार से अधिक नर्सों (एएनएम) की नियुक्ति कर ली जाएगी। नियुक्ति के बाद सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में इन्हें पदस्थापित कर दिया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्रों में एएनएम की सेवा मिलने के बाद बंध्याकरण, टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी दिखने लगेगी। अस्पतालों में दाखिल मरीजों को सौ रुपए की लागत से भोजन उपलब्ध कराने को लेकर विभाग संकल्पित है। जिलों से लेकर निचले स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए लगातार समीक्षा बैठक हो रही है। आने वाले दिनों में अस्पतालों में मरीजों को और गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगेगी।

कार्यक्रम में रामउचित सिंह, भारती रानी, जितेंद्र दास, सुधीर सिंह, लीलावती देवी, जाकिर हुसैन, डॉ अताउर्रहमान, मीरा देवी, नीतू कर्मकार, श्यामनंदन वर्मा, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, सोनू श्रीवास्तव, आनंद कुमार, रामलखन यादव ने अपनी समस्याएं रखीं, जिसका मंत्री ने ऑनस्पॉट निबटारा किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *