नवगछिया : इस्माइलपुर प्रखंड के पूर्वी भिट्ठा निवासी मो नईम उद्दीन, मो रफीक आलम, समसुल, मो सुलेमान, मो अजीज सहित अन्य ने डीलर कृष्णदेव जयसवाल पर नवंबर से जनवरी माह तक का राशन व किरासन का वितरण नहीं करने.
राशन किरासन को गबन करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार को आवेदन दिया है.

उन्होंने इस संबंध में जांच कर डीलर के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है. साथ-साथ तीन माह से नहीं मिले अनाज व किरासन उपलब्ध कराए जाने की मांग की है.


