नारायणपुर- प्रखंड के शहजादपुर पंचायत के दुधैला गांव में कटाव से पीड़ित 27 परिवारों के लगभग पच्चास घर सहित अन्य समान जलकर राख हो जाने के बाद सिंहपुर इंडेन ग्रामीण वितरक के प्रोपराइटर अंशु कुमारी के द्वारा प्रति लोगों के बीच पाँच किलो चुड़ा,शक्कर व मोमबत्ती सलाई रविवार को वितरण किया गया

साथ ही उज्जवल योजना के तहत 15 परिवारों के बीच मुफ्त में गैस कनैक्शन दिया गया वहीं ग्रामीण व समाजसेवी संजय भारती ने बताया कि नारायणपुर सीओ द्वारा पोलीथीन सीट,कंबल व पीड़ित परिवार के बीच डीलर के द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई एवं पीड़ित 27 परिवारों के खाता संख्या लिया गया है

जिसमें सोमवार को नौ हजार आठ सौ रुपया प्रति परिवार को आपदा कोष के विभिन्न मदों से दिये जाने की बात कही. मौके पर अजीत कुमार, बिजय कुमार, रंधीर, अनिल सहित अन्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *