खरीक: खरीक प्रखंड के बगड़ी में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने कामरेड सिकन्दर यादव के घर से जेवरात ,नगद 40 हजार रुपये अटैची बक्सा कपड़े और शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत अन्य कीमती समान की चोरी कर ली.

चोरों ने उस समय घटना को अंजाम दिया जब गृहस्वामी अपने बगल के कमरे में सोए हुए थे.दूसरे कमरे में बच्चे सोए हुए थे.चोर सुगमता से सारा सामान लेकर चला गया.

इस संदर्भ में गृहस्वामी सिकन्दर यादव ने खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें संभावित सुभाष यादव उर्फ छहकलाल यादव और रूपेश यादव समेत अन्य अज्ञात के विरुद्ध ख़रीक थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *