नवगछिया : चंद मिनट पहले तक श्रीपुर अमघट्टा टोला माहौल भक्तिमय था. गांव के हरेक आदमी राम और कृष्ण की भक्ति में डूबा था. ध्वनि विस्तार यंत्रों की सहायता से गांव के कोने कोने तक राम और कृष्ण की धुन को पहुंचाया जा रहा था. लेकिन तभी एका एक गोली चलने की कर्कस आवाज आयी और रामधुन थम गया फिर चारो तरफ अफरा तफरी का माहौल था.
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि गोली चलते ही लोग यह समझ भी नहीं पाये कि आखिर हुआ क्या. चारो तरफ लोग भागने लगे. करीब दो से तीन मिनट तक भाग दौड़ जारी रहा तब जा कर लोगों ने देखा कि यज्ञ की बेदी पर परिक्रमा कर रही एक महिला जमीन पर गिर गयी और वह खून से लथपथ है. संयोग था कि आयोजन स्थल से महज दो सौ मीटर दूर ही नवगछिया पुलिस की जीप गश्त पर थी. घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी. इसके बाद आयोजन स्थल की स्थिति कुल मिला कर नियंत्रित हो गया था. विसर्जन की प्रक्रिया पुलिस स्तर से शुरू करायी गयी.
गुरूवार की रात हो रहा था हथियारों का प्रदर्शन

अक्सर सामने आ रहे जलकर विवाद को लेकर श्रीपुर गांव की आंतरिक स्थिति गुटीय संघर्ष जैसी है. ऐसी स्थिति में जब गांव में रामधुन का आयोजन हो रहा था तो एक पक्ष द्वारा जम कर शक्ति प्रदर्शन किया गया. सूत्रों ने बताया कि गुरूवार की रात को एक पक्ष के लोगों ने लायसेंसी और गैरलायसेंसी हथियारों का प्रदर्शन किया गया.
फोटो शूट कराये गये और सोसल मीडिया पर वायरल भी किया गया. लोग कह रहे हैं कि इसमें आयोजन समिति के भी लोग शामिल थे. ऐसी स्थिति में नवयुवकों को बेकाबु होना स्वभाविक है. यही कारण रहा कि सुबह में कुछ उन्मादित युवक रामधुन जैसे आयोजन में हथियारों का प्रदर्शन और गोली बारी करने की ठान ली.
कहते हैं एसडीपीओ
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपियों के धड़ पकड़ के लिए छापेमारी जारी है.


